Tuesday, 6 October 2026

नंदरामपुर बास में लगा ‘सेवा सेतु कैंप’: 15 अक्टूबर तक का पूरा शेड्यूल जारी, देखें अपने इलाके की तारीख

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा(Best24News): डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव नंदरामपुर बास में विशाल सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया।…


सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया।
सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा(Best24News): डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव नंदरामपुर बास में विशाल सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। एडीसी एवं नोडल अधिकारी राहुल मोदी ने बताया कि यह कैंप आमजन के लिए एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी सेवाएं और योजनाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Advertisement

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों का पंजीकरण किया गया।

सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया।
सोमवार को नंदरामपुर बास में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही उद्देश्य: ADC राहुल मोदी

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

  • एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं: नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए अधिकारी स्वयं गांव-गांव पहुंचकर सेवाएं दे रहे हैं।
  • स्वरोजगार व कौशल विकास: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब व कमजोर परिवारों को स्वरोजगार, ऋण (Loans), कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है।
  • जागरूकता की कमी पर ध्यान: एडीसी ने स्वीकार किया कि कई बार सूचना और जागरूकता के अभाव में लोग कैंपों तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए मीडिया और स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

6 से 15 अक्टूबर तक  सेवा सेतु कैंप (पूरा शेड्यूल):

एडीसी ने बताया कि जिले में आगामी 15 अक्टूबर तक निरंतर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। देखें अगला शेड्यूल:

तारीखस्थान / स्थल
6 अक्टूबर (मंगलवार)बीडीपीओ (BDPO) कार्यालय, जाटूसाना
7 अक्टूबरराजकीय प्राथमिक विद्यालय, नंगली पारसापुर
8 अक्टूबरग्राम सचिवालय, सूठानी
9 अक्टूबरनगर पालिका कार्यालय, बावल
10 अक्टूबरखेल स्टेडियम, रोहड़ाई
12 अक्टूबरएसडीएम (SDM) कार्यालय, कोसली
13 अक्टूबरएससी चौपाल, बेरली कलां
14 अक्टूबरबीसी चौपाल, पुन्सिका
15 अक्टूबरसामुदायिक केंद्र, सेक्टर-6, धारूहेड़ा

एडीसी राहुल मोदी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे इन तिथियों के अनुसार अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ेंबिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper