
Rewari Crime : हरियाणा के जिला रेवाड़ी में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बाइकर्स गिरोह ने धारूहेड़ा में एक कर्मचारी से पर्स, बाइक और मोबाइल लूटने का प्रयास किया, इतनाा नहीं नहीं उसकी पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया है। फिलहाल वह भिवाड़ी के एक निजी अस्पाल में उपाचाराधीन है।Rewari Crime
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में हरियाणा के करनाल के गांव राहडा निवासी विजय ने बताया कि वह धारूहेा की एजी कंपनी धारूहेड़ा में कार्यरत हैं, वह कपंनी से अपने घर जा रहे थे। तभी, बाइक पर सवार तीन युवकों ने विजय की बाइक को आगे लगा दिया।Rewari Crime
शातिर युवकों ने उनके पास से बाइक, पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब विजय ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के चलते विजय बाइक से गिर गए। इतना ही नही बदमाशों गिरते ही उनके सिर पर हेलमेट से वार किया, जिससे वह घायल हो गए।Rewari Crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इस बीच, किसी वाहन की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए और हेलमेट भी ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने विजय को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल, विजय भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने घायल विजय के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
