
कुरुक्षेत्र (Best E News): हरियाणा में ठगी के नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। हरियाणा में बड़े नेताओं और सरकारी परियोजनाओं का फर्जी हवाला देकर ठगी करने बडा मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र स्थित एक बायोगैस कंपनी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम लेकर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पैसे वापस मांगे तो धमकी मिली।। पीड़ित की शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी प्रोजेक्ट का दिया झांसा, 20 महीने में रकम दोगुनी करने का वादा
मंडेबर निवासी पीड़ित परविंदर सिंह ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2025 में वह अपने परिचितों के साथ कुरुक्षेत्र स्थित ‘आरएनजे बायोग्रीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के कार्यालय गया था। वहां उसकी मुलाकात राजेश लाठर, मोहम्मद शाहनवाज भारती और संजय से हुई। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए दावा किया कि उनकी कंपनी ‘आरएनजे बायोग्रीन एंड टेक प्राइवेट लिमिटेड’ भारत सरकार के बायोगैस उपक्रम के तहत मान्यता प्राप्त है। प्रोजेक्ट का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है और जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे।
मुनाफे का लालच: आरोपियों ने पीड़ित को झांसा दिया कि कंपनी में निवेश करने पर मूल रकम 20 महीने में दोगुनी हो जाएगी और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत तक मुनाफा दिया जाएगा।झांसे में आकर परविंदर सिंह ने अलग-अलग समय पर कुल 12 लाख रुपये कंपनी के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब भुगतान का समय आया तो कोई पैसा नहीं दिया गया। संपर्क करने पर आरोपियों ने पुरानी आईडी में खराबी का बहाना बनाकर नई आईडी बनाने की बात कही।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के इस शहर से दो बहनें रात को लापता, जांच में जुटी पुलिस
कई राज्यों में फैला जाल: जांच करने पर पीड़ित को पता चला कि कंपनी ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों से भी इसी तरह करोड़ों रुपये का निवेश करवाया है और लोग अपने पैसे वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। जब पीड़ित ने 12 लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस: फर्कपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के रिकॉर्ड और बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि
