
रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में तेल चोर गिरोह सक्रिय है। बार बार मिल रही शिकायतें को लेकर पुलिस ने तेल चोरी और ज्वलनशील पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बावल रोड स्थित गांव गज्जिवास के यूनीक विहार फेज-2 में एक प्लॉट पर छापा मारा। टीम ने एक घर से 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गज्जिवास क्षेत्र में तेल टैंकरों से पेट्रोल और ज्वलनशील केमिकल चोरी कर ड्रमों में भरा जाता है। इसके बाद इन्हें राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की।
बता चला कि गांव गज्जिवास में एक प्लॉट पर छापा मारा। टीम ने एक घर से 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।
तेल चोरी का बडा खुलासा: बता दे सूचना के आधार पर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार को साथ लेकर संबंधित प्लॉट पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ी पिकअप का चालक भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। टीम ने एक पिकअप गाड़ी, आठ खाली ड्रम, तेल निकालने की कीप, ड्रम खोलने की दो चाबियां, सात प्लास्टिक के डिब्बे, खाली कैन और तेल निकालने वाला पाइप भी जब्त किया गया पकडा गया आरोपी गुर्जरीवास निवासी आदेश कुमार है। 24 घंटे के भीतर तेल माफिया के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सीआईए ने खजूरी क्षेत्र में 2200 लीटर अवैध पेट्रोल और एथेनॉल बरामद किया था।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बायोगैस कंपनी में निवेश के नाम 12 लाख की ठगी
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि
रेवाड़ी में कब कब पकडे गए तेल माफिया
- 25 अक्टूबर 2026 (गज्जीवास गांव): बावल रोड स्थित गज्जीवास गांव के एक मकान पर छापा मारकर 1,500 लीटर अवैध तेल (800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर) बरामद किया। इस मौके पर टीम एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया जबकि अन्य साथी फरार हो गएं
- 24 अक्टूबर 2026 (खिजूरी गांव, दिल्ली-जयपुर हाईवे): क्राइम ब्रांच की टीम ने हाईवे के पास स्थित खिजूरी गांव में रेड की। वहाँ से 2,200 लीटर से अधिक अवैध पेट्रोल और थिनर एथेनॉल का मिश्रण जब्त किया गया। इसके साथ ही तेल निकालने की मोटर, पाइप और दो पिकअप गाड़ियां भी जब्त की गईं। लेकिन आरोपी कोई भी पकडा गया। बताय जा रहा है आरोपियों का पुलिस आने की भनक लग गई इसी को लेकर फरार हो गएं
- 20 सितंबर 2026 (भवाड़ी गांव): रेवाड़ी क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बावल रोड पर भवाड़ी गांव में एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहाँ से करीब 4,000 लीटर अवैध तेल (2,100 लीटर पेट्रोल, 540 लीटर डीजल और 1,300 लीटर थिनर/केमिकल) और 22 खाली ड्रम बरामद किए गए थे।
- 12 सितंबर 2026 (गुजरीवास गांव): सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गुजरीवास गांव में एक खेत के अंदर बने प्लॉट पर छापेमारी की। वहाँ ड्रमों में भरकर रखा गया 1,000 लीटर से अधिक अवैध पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ।
