Friday, 9 October 2026

फसल बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: बीकेयू चढूनी ने DDA को सौंपा ज्ञापन, एक महीने में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

  रेवाड़ी (Best E News): भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) चढूनी, जिला रेवाड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शहरी प्रधान सविता एडवोकेट की अध्यक्षता में कृषि विभाग के डीडीए (DDA) डॉ. राकेश कुमार…


फसल बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: बीकेयू चढूनी ने DDA को सौंपा ज्ञापन, एक महीने में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
फसल बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: बीकेयू चढूनी ने DDA को सौंपा ज्ञापन, एक महीने में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

रेवाड़ी (Best E News): भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) चढूनी, जिला रेवाड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शहरी प्रधान सविता एडवोकेट की अध्यक्षता में कृषि विभाग के डीडीए (DDA) डॉ. राकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने किसानों को वर्ष 2025 में कराए गए फसल बीमा (Crop Insurance) की क्लेम राशि का अब तक भुगतान न होने पर कड़ा विरोध जताया और जल्द से जल्द बकाया राशि किसानों के खातों में जारी करने की मांग की।

डेढ़ साल बीतने के बाद भी बीमा राशि के लिए भटक रहे किसान

यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले के सैकड़ों किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया था। लेकिन करीब डेढ़ साल का लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक किसानों को उनकी फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप: समय सिंह ने कहा कि बीमा क्लेम की बकाया राशि को लेकर किसान यूनियन कई बार कृषि अधिकारियों के साथ बैठकें कर चुकी है और ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस गंभीर मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जा रहा।

एक महीने का अल्टीमेटम: न मिला क्लेम तो कृषि कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
बीकेयू चढूनी ने ज्ञापन के माध्यम से कृषि विभाग और बीमा कंपनी को एक महीने का अल्टीमेटम दिया हैै यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 1 महीने के भीतर पीड़ित किसानों के बैंक खातों में बीमा की राशि स्थानांतरित नहीं की गई, तो किसान कृषि विभाग के कार्यालय के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे और कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

ये रहे मौजूद:इस मौके पर जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, राजकुमार एससी सेल, रोशन लाल दरोगा, मनीषा यादव, सुरेंद्र साहब, कृष्ण सैनी, वेद सुल्तानिया सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp