
Agriculter News : Dharuhera Agro फार्म पर किसानो को संबोधित करते हुए, कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि हरियाणा का रेवाड़ी जिला प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत इस फार्म में हो रही प्राकृतिक कृषि के प्रयासों से जिले में 150 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती को अपना चुके हैं, जो कि प्रदेश में एक मिसाल है।Agriculter News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?
मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे मार्केट की डिमांड के अनुसार प्राकृतिक उत्पादों का उत्पादन करें, जिससे उनके आय में वृद्धि हो सके।Agriculter News
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए जरूरी खबर: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्तूबर मंगलवार को रहेगा अवकाश, जानें कब होगी फसल खरीद

इस अवसर पर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ मांगीलाल जाट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। फार्म पर चल रहे प्राकृतिक कृषि प्रयोगों का निरीक्षण कर उन्होंने इस प्रयास की सराहना की।Agriculter News
कृषि मंत्री ने आगे कहा कि धारूहेड़ा जिले का यह प्रयास प्रदेश और देश के लिए एक प्रेरणा है, और सरकार इस दिशा में किसानों का समर्थन जारी रखेगी। साथ ही, इन्टर्नशिप कर रहे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी इस प्राकृतिक खेती के मॉडल को समझकर इसकी सफलता को सराहा।Agriculter News
ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी
