रविवार, 18 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल की खरीद सुचारू रूप से संचालित करने और किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से गांववार शेड्यूल जारी…


रेवाड़ी अनाज मंडी
रेवाड़ी अनाज मंडी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल की खरीद सुचारू रूप से संचालित करने और किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से गांववार शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिनों में अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य मंडी में फसल की आवक को व्यवस्थित करना और किसानों को उपज बेचने में सुविधा देना है।

Advertisement

किस दिन किन गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

19 अक्टूबर सोमवार को रेवाड़ी, चिताडूंगरा, बवाना गुर्जर, टीट, कुंडल, हरजीपुर, ढाणी सांतो, रोलियावास, आलियावास, माखरिया, राजपुरा इस्तमुरार, धामलावास, तिहाड़ा, आनंदपुर, बगथला, साल्हावास, पांचौर, डवाना और सांपली गांव के किसान फसल ला सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

20 अक्टूबर मंगलवार को गोबिंदपुरी, आराम नगर, कनुका, भांडौर, पुंसिका, नंगली गोधा, राजियाकी, गोलियाकी, गुमीना, खेड़ी मोतला, मुकंदपुर बसई, धामलाका, जांटी, जाटूवास, जलियावास, ड्योढ़ई, राजपुरा खालसा, धामलावास, पिथड़ावास, ढोकिया, डुमावास, गांगोली, घुड़कावास और बावल के किसान अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे।

21 अक्टूबर बुधवार को शेखपुर, नांगल शहबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेड़ा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना और प्रागपुरा गांव के किसानों के लिए खरीद का शेड्यूल रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचना, किसी जंग से कम नहीं

22 अक्टूबर गुरुवार को झांझनवास, पीवरा, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, कुतुबपुर जागीर, राजपुरा खालसा, रसूली, श्रीनगर, कुमरोथा, मायण, बिटोडी, सांझरवास, चांदूवास, रामसिंहपुरा, कसौला कसौली, कान माजरा, कालूवास, धारण और मोहम्मदपुर के किसान फसल ला सकेंगे।

23 अक्टूबर शुक्रवार को बिशनपुर, नांगल उगरा, नांगल तेजू, साबन, हरचंदपुर, कालडावास, भैरामपुर भडंगी, खरखरी, आसरा का माजरा, राजगढ़, माजरी दूदा, रुद्ध, चिरहाड़ा और नरसिंहपुर गढ़ी गांव के किसान अपनी उपज मंडी में लेकर आ सकेंगे।

24 अक्टूबर शनिवार को ओढी, खेड़ी धरचाना, रणसी माजरा, खुरमपुर, गुजर माजरी, कमालपुर (बावल), खेड़ी डालूसिंह, केशवपुर, सैदपुर उर्फ जैतपुर, भहरागपुर, भगवानपुर (बावल), रसियावास, जलालपुर, गोबिंदपुर (बावल), चौकी नंबर-1, सुठानी और सुठाना गांव के किसानों के लिए फसल बिक्री का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी: आज केवल इन गांवो के किसानों की होगी बाजरा खरीद, यहां पढ़ें शेड्यूल !

मार्केट कमेटी की इस व्यवस्था से मंडी में फसल की आवक को नियंत्रित करने और खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलेगी। किसानों को सलाह है कि वे मंडी में अपनी फसल लाने से पहले निर्धारित तारीख और अपने गांव के शेड्यूल की जानकारी अवश्य देख लें।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp