रविवार, 18 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: कापडीवास में नाली तोडी, निमार्ण देरी को लेकर रोष

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: कापड़ीवास में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली को तोड़ने के बाद दोबारा निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली को तोड़े हुए…


धारूहेड़ा: कापडीवास में नाली तोडी, निमार्ण देरी को लेकर रोष
धारूहेड़ा: कापडीवास में नाली तोडी, निमार्ण देरी को लेकर रोष
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: कापड़ीवास में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली को तोड़ने के बाद दोबारा निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली को तोड़े हुए करीब सात दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। इससे लोगों को अपने घरों में आने-जाने में परेशानी हो रही है।

Advertisement
धारूहेड़ा: कापडीवास में नाली तोडी, निमार्ण देरी को लेकर रोष
धारूहेड़ा: कापडीवास में नाली तोडी, निमार्ण देरी को लेकर रोष

ग्रामीण कृष्णा देवी, अनिल कुमार और विजय सिंह ने बताया कि उनके घरों के सामने बनी नाली को करीब सात दिन पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद से नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि यदि पंचायत को नाली का निर्माण कराने में इतना समय लगाना था तो इसे तोड़ा ही क्यों गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि उन्हें रोजाना हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

वहीं, ग्राम सचिव नवीन कुमार ने बताया कि नाली चार दिन पहले तोड़ी गई थी और इसे शनिवार शाम तक ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो। काम में देरी को लेकर शिकायत करने वालों के आरोपों को उन्होंने गलत बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp