रविवार, 18 अक्टूबर 2026

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया गया है। किसानों को मंडी में लंबी लाइनों में लगने से बचाने के लिए मार्केट कमेटी की…


Best E News: महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया गया है। किसानों को मंडी में लंबी लाइनों में लगने से बचाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से पूरे हरियाणा में व्यवस्था की गई है। एसडीएम योगेश सैनी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख के अनुसार ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें।

Advertisement

एसडीएम ने बताया कि 20 अक्टूबर को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरे की खरीद नहीं होगी। इस दिन मंडी में पहले से खरीदी गई फसल का उठान किया जाएगा। उन्होंने मंडी में किसानों की सुविधा और साफ-सफाई के उचित इंतजाम रखने के निर्देश भी दिए हैं।

इन तारीखों में होगी गांववार खरीद

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 19 अक्टूबर को जेरपुर, महेंद्रगढ़ और उस्मापुर समेत छह गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। 21 अक्टूबर को आदलपुर, बैरावास और बजीनी समेत छह गांवों के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। इसी तरह 22 अक्टूबर को भगड़ाना, बुचोली और चीतलांग समेत छह गांवों तथा 23 अक्टूबर को सिगड़ा, निंबी और सिगड़ी समेत छह गांवों के किसानों के बाजरे की खरीद की जाएगी।

एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि गांववार शेड्यूल बनाने का उद्देश्य मंडी में भीड़ कम करना और किसानों को सुविधा देना है। यदि कोई किसान निर्धारित तारीख पर अपनी फसल लेकर नहीं पहुंच पाता है, तो वह 24 अक्टूबर को मंडी में बाजरा बेचने के लिए ला सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचना, किसी जंग से कम नहीं

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खरीद शेड्यूल का पालन करें, ताकि मंडी में व्यवस्था बनी रहे और फसल बेचने के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp