रविवार, 18 अक्टूबर 2026

Haryana crime: झाडियों में मिला हत्या किया शव, जेब मेंं मिली बाइक व फ्लेट की दो चाबी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana crime (Best E News) गुरूग्राम: बसई धनकोट रेलवे स्टेशन और फ्लाईओवर के बीच रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह…


Haryana crime (Best E News) गुरूग्राम: बसई धनकोट रेलवे स्टेशन और फ्लाईओवर के बीच रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। शुरुआती जांच में शव करीब 8 से 10 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस और मोबाइल फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब में दो चाबी मिली है। इसी को आधार मानकर पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement

GRP  अधिकारियों के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को हेड कांस्टेबल पवन ने फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि बसई धनकोट फ्लाईओवर और रेलवे स्टेशन के बीच खाली जगह में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बाबूलाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

जेब से मिली बाइक और फ्लैट की चाबियां

पुलिस को मृतक की तलाशी के दौरान बाइक और फ्लैट की दो चाबियां मिली हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास से स्टील का एक छोटा गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों और लावारिस खड़े वाहनों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

नहीं हुई पहचान: पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों के विशेष बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp