रविवार, 18 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचना, किसी जंग से कम नहीं

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी  (Best E News) हरियाणा में अनाज मंडियों में बाजरा बेचने के लिए आये किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की…


रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचना, किसी जंग से कम नहीं
रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचना, किसी जंग से कम नहीं
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी  (Best E News) हरियाणा में अनाज मंडियों में बाजरा बेचने के लिए आये किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें सुबह से शुरू होकर देर शाम तक लगी रहती हैं। इसके बाद रात में ही किसान अगले दिन बाजरा बेचने के लिए लाइन में लग जाते हैं। आलम यहां तक आधे से ज्यादा किसानों को टोकन ही नही मिल पाता है। भीड के चलते दिनभर मंडी में जाम जैसी स्थिति बनी रहती हैं

Advertisement

मंडी में उपज बेचने के लिए किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच जाते हैं, ताकि सुबह उनकी बारी आ सके। दिनभर कतार में खड़े रहने के बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे समय और संसाधनों की बर्बादी हो रही है।

मौसम का डर बना परेशान: बता दे दो रिन हो रही बारिश् बदलते मौसम ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। किसानों को डर है कि आने वाले दिनों में बारिश हुई तो खुले में रखे बाजरे को नुकसान हो सकता है। वीरवार को हुई बारिश के दौरान भी बाजरा भीग गया था। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए इसी का लेकर किसानों को नींद उडी रहीं क्योंकि अगर तेज बारिश आ जाती है तो किसानों का बेचने के लिए ट्रालियों में लाया बाजारा बिग जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में 19 से 24 अक्टूबर तक फसल खरीद का शेड्यूल जारी, देखें गांववार सूची

17 अक्टूबर, शनिवार: डोहकी, मुंडलिया, डाबडी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खडगवास, बंगडवा, भिठेडा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।

मार्केट कमेटी ने किसानों से निर्धारित दिन के अनुसार ही मंडी में फसल लाने की अपील की है। इससे खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में इस दिन नहीं होगी बाजरे की खरीद, जाने पूरा शेड्यूल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp