
रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी नई अनाज मंडी में धान और बाजरे की फसल की आवक को सुचारू रूप से चलाने तथा किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा 13 से 17 अक्टूबर तक का गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मार्केट कमेटी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे तय कार्यक्रम और निर्धारित तिथियों के अनुसार ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें, ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहें और खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
दिनांक के अनुसार गांववार फसल खरीद का शेड्यूल:
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों टन बाजरा भीगा
16 अक्टूबर (शुक्रवार): संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगांनियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास।
17 अक्टूबर (शनिवार): डोहकी, मुंडलिया, डाबडी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खडगवास, बंगडवा, भिठेडा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।
ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल
प्रशासन की अपील: तय दिन ही लाएं फसल
मार्केट कमेटी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मंडी में अनावश्यक भीड़ और जाम से बचने के लिए यह शेड्यूल तैयार किया गया है। किसान अपने निर्धारित दिन के अनुसार ही अपनी फसल लेकर आएं ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की लंबी कतारों या परेशानी का सामना न करना पड़े।
