
रेवाड़ी। अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव ढालियावास निवासी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई: बता दें कि 18 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि गांव रामपुरा निवासी नवीन उर्फ डब्बु गांजा बेचने का काम करता है और भाड़ावास रोड से रामपुरा रेलवे फाटक होते हुए गांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवीन उर्फ डब्बु को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार: रेवाड़ी पुलिस पूछताछ में नवीन उर्फ डब्बु ने बताया कि उसे गांजा गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा और इन्द्रजीत उर्फ चुर्री ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद थाना रामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने नवीन उर्फ डब्बु और धर्मबीर उर्फ मोटा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें
अब सीआईए रेवाड़ी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए इन्द्रजीत उर्फ चुर्री को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा यह राजस्थान से थोक में नशीला पदार्थ लाकर रेवाडी व आस पास गांवो में दलालों का बेच देता है। मोटा कमीशन होने चलते यह धंधा तेजी से फल फूल रहा है।
