
रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक ओर बडी सफलता मिली। रेवाड़ी एक व्यापारी से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 28.54 लाख रुपये की ठगी करने के मामले एक और आरोपी को पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव आदर्श नगर टिका निहंग के रितिक कुमार उर्फ छोटू के रूप में की है। हालांकि रेवाड़ी पुलिस इस मामले में चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानिए कैसे की थी ठगी: पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के मोहल्ला नई आबादी के व्यापारी योगेश गोयल ने बताया था कि अगस्त माह में उसने इंटरनेट पर आनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा। उसक बाद उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसे बताया गया कि उनकी साइट पर पैसा इंवेस्ट करने पर जबरदस्त ब्याज व बोनस मिलेगा। वह बोनस की चाहत में फस गयां
28.54 लाख रुपये की ठगी: आरोपियों ने कहा कि उनकी साइट पर कोई फ्राड नहीं होगा। इसके बाद उसका एक वैलेट बनवाया गया, जिसमें उसने 17 अगस्त को 10 लाख रुपये इंवेस्ट कर दिए। यह रकम जमा कराने के बाद उसे बताया गया कि उसका 4 लाख रुपये का मुनाफा वैलेट में आ गया है। अब उसके खाते में राशि 14 लाख हो गई है। जब उसने राशि निकालने के लिए प्रयास किया शातिरों ने उसे 10 लाख रुपये और जमा कराने को बात कही। । उसने यह राशि भी जमा करा दी। उसे बताया गया कि अब उसका बोनस और मुनाफा बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें
फिर भी नही निकला पैसा: जब वह पैसा फिर से निकालने लगा तो पैसे नही निकले। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। रेवाड़ी पुलिस इस मामले में चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक मास्टर मांइड फरार चल रह था जिसे आज काबू किया हैंपुलिस ने एक और आरोपित रितिक कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रितिक कुमार उर्फ छोटू ने आरोपित जाफर खान का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।
