
अगर आप Delhi-Gurugram Expressway से जाना सोच रहे है तो एक बार ये खबर ज़रूर जान ले। कल यानि बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की हालत बिगाड़ दी। नरसिंहपुर से लेकर राजोखड़ी बॉर्डर तक करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऑफिस से लौट रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई।
इस भीषण जाम में कई निजी अस्पतालों की एंबुलेंस भी फंस गईं जिनमें गंभीर मरीज थे। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने की वजह से हालात और चिंताजनक हो गए। यह स्थिति प्रशासन की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।
राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और सुभाष चौक जैसे व्यस्त इलाकों में दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। खासकर सुभाष चौक पर जलभराव इतना ज्यादा था कि वाहन चालकों को गाड़ी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहिया वाहन तो वहीं बंद हो गए।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
राजीव चौक के पास की पार्किंग, शीतला माता रोड, सदर बाजार और बस अड्डा रोड जैसी जगहों पर भी पानी भर गया। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न नजर आईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुग्राम की सड़कें तेज बारिश के बाद लबालब भर गईं। जाम और जलभराव ने लोगों को घंटों परेशान रखा। लोगों की गाड़ियां जाम में फंसी रहीं और किसी तरह की राहत नहीं मिली। यह स्थिति नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी थी।
