सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Railways News: Rewari-Delhi पैसेंजर गाड़ी संख्या 54414 का बदला समय !

Written by: सुनील कुमार

Published:

Railways News: रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54414 के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 06:45 बजे चलेगी, जबकि पहले इसका…


Railways News: रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54414 के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 06:45 बजे चलेगी, जबकि पहले इसका प्रस्थान समय सुबह 07:05 बजे था। नया समय 4 सितंबर से लागू होगा।

Advertisement

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार यह गाड़ी दिल्ली पहुंचते-पहुंचते एक घंटे तक लेट हो जाती थी। इसका कारण बीच रास्ते में हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट और रूणिचा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों द्वारा बार-बार ओवरटेक करवाना था। इस समस्या को देखते हुए संघ ने गाड़ी के समय में परिवर्तन की मांग की थी।Railways News

नए टाइम टेबल के अनुसार ट्रेन 06:45 बजे रेवाड़ी से चलकर 07:15 बजे पटौदी रोड, 07:55 बजे गुड़गांव, 08:21 बजे दिल्ली कैंट और 09:15 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। योगेन्द्र चौहान ने गाड़ी के समय परिवर्तन के लिए सीनियर डीओएम विकास वत्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp