Railway News: रेलवे ने बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22471-72 में 1 से 31 जुलाई तक एक सेकंड एसी और दो थर्ड एसी कोच लगाए हैं। दिल्ली से वापसी में यह व्यवस्था 3 जुलाई से 2 अगस्त तक लागू रहेगी। इससे गर्मी में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
चेतक एक्सप्रेस जो उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलती है उसमें भी रेलवे ने एक सेकंड एसी और दो थर्ड एसी कोच दोनों दिशाओं से जोड़े हैं। ये बदलाव भी जुलाई महीने के लिए किए गए हैं ताकि यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिल सके।
अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे ने एक सेकंड सिटिंग कोच का इजाफा किया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने से राहत मिलेगी और उन्हें बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इन सभी ट्रेनों का गुरुग्राम स्टेशन से सीधा संबंध है। यानी यहां से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा। रेलवे ने साफ किया है कि यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

