मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

PM Fasal BIMA Yojana: हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, फसलों के बीमा अंतिम तिथी तय

Written by: PK Chauhan

Published:

PM Fasal BIMA Yojana: हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 की फसलों का बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो…


Pradhan Mantri Fasal BIMA Yojana
Pradhan Mantri Fasal BIMA Yojana
Google News Follow us on Google

PM Fasal BIMA Yojana: हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 की फसलों का बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है।Pradhan Mantri Fasal BIMA Yojana

Advertisement

झज्जर जिले के उपायुक्त स्वप्रिल रवींद्र पाटिल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत धान, बाजरा, मक्का और कपास को बीमित फसलों में शामिल किया गया है। किसान इस योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं जिससे प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके।Pradhan Mantri Fasal BIMA Yojana

डीसी ने बताया कि किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी प्रमाणित बुवाई पत्र और ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बीमा करवा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?

यह योजना स्वैच्छिक है, लेकिन जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिया है और बीमा नहीं करवाना चाहते, उन्हें 24 जुलाई तक अपने ऋणदाता बैंक में घोषणा पत्र देना अनिवार्य है, अन्यथा बैंक उनके नाम से बीमा कर देगा। वहीं, जो किसान अपनी फसल का प्रकार बदलना चाहते हैं, वे 29 जुलाई तक यह बदलाव कर सकते हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि झज्जर जिले में खरीफ 2025 के लिए कपास फसल का बीमा प्रीमियम 5435.05 रुपये प्रति हेक्टेयर, धान का 2124.98 रुपये, बाजरा का 1024.36 रुपये और मक्का का 1089.74 रुपये निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:किसानों के लिए जरूरी खबर: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्तूबर मंगलवार को रहेगा अवकाश, जानें कब होगी फसल खरीद

यह योजना फसल की कटाई तक के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करती है। अधिक जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 14447, PMFBY व्हाट्सअप नंबर 7065514447, कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय या नजदीकी कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।Fasal BIMA Yojana

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp