Best E News: Rewari नगर परिषद में उपचेयरमैन चुनाव प्रकिया शुरू हो गई। सभी की निगाहें चुनाव के नतीजे पर टिका हुआ है। रेवाड़ी में उपचेयरमैन को लेकर भाजपा में सिसासी मुकाबला बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा में भी दो ग्रप बने हुए है। ऐसे मे किसके सिर पर उपचैयरमैन ताज बंधेगा वह तो समय ही बताएगा।
बता दे कि जिला नगर आयुक्त की ओर से आठ अक्टूबर को चुनाव कराने की तारीख जारी होते ही पार्षदों को अपने-अपने पाले में रखने की कवायद तेज कर दी थी। दो दिन से दावेदार लगे हुए है। बता दे कि उपचेयरमैन की कुर्सी को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बैठक के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हुई थी। तारीख तय होने के साथ ही अलग-अलग दावेदार अपने समर्थक पार्षदों को साथ रखने में जुट गए हैं। कुछ पार्षदों को लेकर दावेदार शहर से बाहर रवाना हुए थे। जबकि एक धड़ा अभी रेवाड़ी में रहा रहा था। गुरूवार को दोनो गुटों के लोग रेवाड़ी नपा कार्यालय पहुंचेंं।
राव खेमे में निखिल को टॉप पर : राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार राव इंद्रजीत सिंह की ओर से नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल को पार्षदों की बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी सौंपी थी। राव समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम उपचेयरमैन पद के लिए सामने आ रहा है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
पुलिस बल तैनात: रेवाड़ी नगर परिषद कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात है। सारे शहर में उपचेयरमैन बनाने को लेकर चर्चाए हो रही है। अब देखना यह है रामपुरा हाउस रेवाड़ी में कमल ख्लिाने में सफल होता है या नहीं।
राव खेमे में निखिल को टॉप पर : राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार राव इंद्रजीत सिंह की ओर से नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल को पार्षदों की बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी सौंपी थी। राव समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम उपचेयरमैन पद के लिए सामने आ रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
