रविवार, 1 नवम्बर 2026

Peon Recruitment 2025: हाईकोर्ट में निकली भर्ती, 10वीं पास और कुकिंग डिप्लोमा वालों को मिलेगा मौका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Peon Recruitment 2025: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार चपरासी के रूप में कार्य करना चाहते हैं, वे हाईकोर्ट की…


Peon Recruitment 2025: हाईकोर्ट में निकली भर्ती, 10वीं पास और कुकिंग डिप्लोमा वालों को मिलेगा मौका
Peon Recruitment 2025: हाईकोर्ट में निकली भर्ती, 10वीं पास और कुकिंग डिप्लोमा वालों को मिलेगा मौका
Google News Follow us on Google

Peon Recruitment 2025: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार चपरासी के रूप में कार्य करना चाहते हैं, वे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 04 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 75 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 63 पद सामान्य श्रेणी, 08 पद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और 4 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।

Advertisement

चपरासी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास कम से कम एक वर्ष का कुकिंग या कुलिनरी आर्ट्स में डिप्लोमा और किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट या सरकारी विभाग में तीन वर्षों का खाना बनाने का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क और भुगतान

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी और अन्य शहरों के अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चपरासी पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा 80 अंकों की होगी, जिसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 20 अंकों का होगा और इसमें न्यूनतम 10 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर प्राप्त हो सके।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp