Friday, 9 October 2026

पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति समारोह संपन्न, काव्य गोष्ठी के माध्यम से किया भावपूर्ण स्मरण

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: जिले के गांव करनावास के जाने-माने साहित्यकार स्व. पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक की 29वीं पुण्यतिथि पर गांव करनावास के सरकारी स्कूल में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति…


पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति समारोह संपन्न, काव्य गोष्ठी के माध्यम से किया भावपूर्ण स्मरण
पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति समारोह संपन्न, काव्य गोष्ठी के माध्यम से किया भावपूर्ण स्मरण
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: जिले के गांव करनावास के जाने-माने साहित्यकार स्व. पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक की 29वीं पुण्यतिथि पर गांव करनावास के सरकारी स्कूल में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। पंडित हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति मंच की देखरेख में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण कौशिक की अध्यक्षता में वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रमेशचंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि तथा विचारक डॉ. लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बटर मुख्य वक्ता भाग लिया।

Advertisement

सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक नेमीचंद शांडिल्य तथा कवयित्री डॉ कविता गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में श्री वैज्ञानिक सुपुत्र साहित्यकार पंडित कैलाशचंद भारद्वाज ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। वैदिक शिव मंदिर देवलावास के महंत श्री श्री 1008 वेद प्रकाश वैदिक के आशीर्वचन के साथ स्मृति समारोह में श्री वैज्ञानिक की रचनाधर्मिता को सभी वक्ताओं ने प्रमुखता से रेखांकित किया।

स्मृति समारोह में काव्य गोष्ठी  आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें जिले के रचनाकारों के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी श्री वैज्ञानिक को उनकी रचनाओं से अनूठे अंदाज में याद किया, जिनमें दोहाकार डॉ.मुकुट अग्रवाल, प्रेमपाल अनपढ़, तेजभान कुकरेजा, डॉ.कविता गुप्ता, छवि भारद्वाज, यतिन चारण, डॉ.सुनीता यादव, ललिता यादव, रुद्र, सनाया, आंचल,दिव्या, तनु, मुस्कान, खुशी, पायल, अंतिम,अंजलि व जिया के नाम उल्लेखनीय हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार में पकडी अवैध शराब

इस अवसर पर गांव के सरपंच अशोक कुमार, पूर्व सरपंच सुभाष कुमार, पंच आत्मप्रकाश, भगवत दयाल, राजकुमार, अजय भारद्वाज, धर्मवीर यादव राजपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंसोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp