रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: अभियंता दिवस पर इंजीनियरों ने रक्तदान कर निभाई सामाजिक ज़िम्मेदारी

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाए जाने वाले अभियंता दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में इंजीनियरों ने एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक उत्तरदायित्व का…


Breaking News: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाए जाने वाले अभियंता दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में इंजीनियरों ने एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।यह कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जहाँ विभिन्न विभागों के अभियंता एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। Breaking News

Advertisement

अपने संबोधन में उन्होंने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा:“इंजीनियर केवल अपने कार्यस्थल तक सीमित नहीं हैं, वे समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रक्तदान जैसे कार्य समाज सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण है ।”कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजि एम एस यादव सरंक्षक डी .ई . ए . ने की।इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज इंजीनियर्स महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में डिप्लोमा इंजीनियरों ने सर्वाधिक रक्तदान किया, जो कि गर्व की बात हैऔर सभी अभियंताओं को शपथ दिलाई गई Breaking News

जिले रेवाड़ी में चल रहे कार्य को गुणता के हिसाब से पूरा करेगे।हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स रेवाड़ी के महा सचिव एवं ऐफ़ोडे के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि अभियंता दिवस पर यह आयोजन सर विश्वेश्वरैया को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग समाज का आधार हैं और जब वे ऐसे कार्यों में भाग लेते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा रेवाड़ी के प्रधान राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रक्तदान शिविर में लगभग 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें जूनियर इंजीनियरों ने सबसे अधिक योगदान दिया। पूर्व महासचिव डी. ई. ए. हरियाणा प्रीतम यादव व सचिव सिचाई विभाग डी ई ए हरियाणा विकास यादव उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपमंडल अभियंता संदीप यादव , योगेश, अनिल, प्रवीण, विकास ,अजय ,मंगतराम ,दलबीर, संजय , अशोक डागर ,ओमप्रकाश ,सुमित ,कमल, अंकित, पवन, कनिष्ठ अभियंता पवन,हिमालय यादव ,हरिओम विक्रांत शशिभूषण ,मनोज हेमंत ,जितेन्द्र, सहित अनेक कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp