Sunday, 4 October 2026

धारूहेड़ा में पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला कुख्यात बदमाश चढा हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा और थाना धारूहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई पिस्टल दिखाकर धमकी देने व मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बुढाना निवासी…


धारूहेड़ा में पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला कुख्यात बदमाश चढा हत्थे
धारूहेड़ा में पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला कुख्यात बदमाश चढा हत्थे
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा और थाना धारूहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई पिस्टल दिखाकर धमकी देने व मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बुढाना निवासी यशपाल उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

 

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

बुढाना चौक पर दी थी धमकी: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार गांव बुढाना निवासी युधवीर ने शिकायत में बताया था कि 12 अगस्त को वह बुढाना चौक से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान यशपाल उर्फ हन्नी ने उसका रास्ता रोककर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना नहीं उसके साथ आए अजीत, गौरव, विपिन, नररू, ओमबीर, राहुल और जितेंद्र ने उसके साथ लात-घूंसों, रॉड और डंडों से मारपीट की। हमले में उसके दोनों पैर फ्रैक्चर होने के साथ गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हत्या प्रयास का मामला दर्ज: पुलिस ने पीड़ित के बयान पर थाना धारूहेड़ा में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यशपाल उर्फ हन्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अन्य सह-आरोपियों की तलाश और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के संबंध में पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पहले भी कई मामले दर्ज: पुलिस जांच के अनुसार यशपाल उर्फ हन्नी के खिलाफ पहले भी थाना धारूहेड़ा, थाना मॉडल टाउन और थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट और छीना-झपटी के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper