रविवार, 1 नवम्बर 2026

Murder in UP: हरियाणा से लोटे युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फैका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Murder in UP: यूपी के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका कुंभरी नदी किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजू…


हरियाणा से लोटे युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फैका
हरियाणा से लोटे युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फैका
Google News Follow us on Google

Murder in UP: यूपी के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका कुंभरी नदी किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजू रविदास के रूप में हुई है। मृतक हरियाणा में ईंट भट्टे पर काम करता था। 10 दिन पहले ही अपने गांव लोटा थां

Advertisement

राजू की मां छठी देवी ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए नदी की ओर गए तो जलकुंभी में शव पड़ा मिला। शव मिलने स गांव में सनसनी फैल गई।Murder in UP

मंगलवार को राजू की किसी पड़ोसी से कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है पडोसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, परिजनों को कहना है राजू की हत्या किसने और क्यों की, इसका बारे में कुछ नही पता

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कुचला है शव: बता दे कि राजू की ईंट और लाठी से पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया। दो दिन पहले उसकी पत्नी रेखा देवी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। राजू के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी मायके से लौट रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्यारो का सुराग नही लगा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp