सोमवार, 2 नवम्बर 2026

हरियाणा स्कूलों में सितंबर से बदलेंगे बच्चों के मिड-डे मील! जानिए बच्चो के लिए क्या होगा नया मेन्यू

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य और विकास को ध्यान में रखते हुए सितंबर माह से दो बड़े पहल करने का निर्णय लिया है। पहली पहल 'हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान' संकल्प कार्यक्रम…


हरियाणा स्कूलों में सितंबर से बदलेंगे बच्चों के मिड-डे मील! जानिए बच्चो के लिए क्या होगा नया मेन्यू
हरियाणा स्कूलों में सितंबर से बदलेंगे बच्चों के मिड-डे मील! जानिए बच्चो के लिए क्या होगा नया मेन्यू
Google News Follow us on Google

हरियाणा शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य और विकास को ध्यान में रखते हुए सितंबर माह से दो बड़े पहल करने का निर्णय लिया है। पहली पहल ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ संकल्प कार्यक्रम के रूप में पूरे राज्य में 1 सितंबर को मनाया जाएगा। दूसरी पहल के तहत बच्चों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) में सुधार करते हुए इसे अधिक पौष्टिक बनाने की योजना बनाई गई है। अब बच्चों को दही-पाराठा के साथ सब्ज़ी पुलाव का स्वाद मिलेगा और सप्ताह में दो दिन प्रोटीन मिल्क बार भी उपलब्ध होगी।

Advertisement

मिड-डे मील के मेन्यू को पूरी तरह से बदलकर बच्चों की सेहत और विकास के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें सब्ज़ी पुलाव, राजमा-चावल, कड़ी- पकौड़ा, पौष्टिक खिचड़ी, मिस्सी रोटी, मौसमी सब्ज़ियां, दलिया और रागी का पूड़ा शामिल किया गया है। इसके अलावा, बाल वाटिका से कक्षा आठ तक के छात्रों को सप्ताह में दो दिन प्रोटीन मिल्क बार वितरित किए जाएंगे।

पहले सप्ताह में सोमवार को सब्ज़ी पुलाव, मंगलवार को उरद की दाल व रोटी, बुधवार को लौकी-चना दाल, गुरुवार को राजमा-चावल, शुक्रवार को कड़ी पकौड़ा व चावल और शनिवार को गुड़-रोटी और दही के साथ मिलेट पाराठा दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दूसरे सप्ताह में सोमवार को पौष्टिक सोया खिचड़ी, मंगलवार को मीठी दलिया, बुधवार को चावल व उड़द, गुरुवार को पौष्टिक ग्राम दाल खिचड़ी, शुक्रवार को पौष्टिक मिस्सी पाराठा व दही और शनिवार को प्रोटीन मिल्क बार वितरण होगा।

तीसरे सप्ताह में सोमवार को दाल-चावल, मंगलवार को रोटी व मूंग-मसूर दाल, बुधवार को मिस्सी रोटी व मौसमी सब्ज़ी, गुरुवार को मीठा मूँगफली चावल, शुक्रवार को पौष्टिक नमकीन दलिया और शनिवार को गेहूं-रागी पूड़ा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस पहल से बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलेगा और उनका स्वास्थ्य, विकास और स्कूल में उपस्थित रहने की दर बेहतर होगी। शिक्षा विभाग का यह कदम बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा प्रयास साबित होगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp