धारूहेड़ा: चलती बाइक पर मैकेनिक को अचानक दिल का दौरा, गिरते ही मौत

On: September 3, 2026 5:07 PM
Follow Us:
ACCIDENT

धारूहेड़ा (Best24News): कापात्रड़ीवास-भिवाड़ी मार्ग पर गुरुवार को चलती बाइक पर मैकेनिक को अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ गया। हृदय गति रुकने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी, जिससे मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।मृ तक की पहचान 30 वर्षीय गोपाल कुमार के रूप में हुई है। गोपाल मूल रूप से गांव गवे, जिला शेखपुरा (बिहार) का रहने वाला था और फिलहाल घिटोरनी, नजदीक घेरी कुआं (नई दिल्ली) में किराए पर रहकर जेसीबी (JCB) रिपेयरिंग का काम करता था।

खुशखेड़ा से जेसीबी ठीक करके लौट रहा था मृतक
सेक्टर छह पुलिस के अनुसार गोपाल गुरुवार को राजस्थान के खुशखेड़ा क्षेत्र से एक जेसीबी ठीक करके अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली वापस लौट रहा था। कापाड़ीवास-भिवाड़ी मार्ग पर गुर्जर घटाल के समीप उसके सीने में दर्द उठने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में जा गिरी। हादसे में गोपाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई व पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल (GH Morchary) के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सको के अनुसार मेकेनिक की हार्ट फैल होने से मौत हुई है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now