Tuesday, 6 October 2026

हरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार में पकडी अवैध शराब

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best E News) पजांब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक थार गाड़ी से हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की तीन पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने गाड़ी चालक को…


हरियाणा (Best E News) पजांब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक थार गाड़ी से हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की तीन पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं आरोपित की पहचान राजस्थान के उदयपुर निवासी मनजीत सिंह चौधरी के रूप में हुई है।

Advertisement

 

जानिए कैसे पकडा गया: पंजाब पुलिस के अनुसार एएसआई सुरिंदर सिंह को चार अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब के मुबारकपुर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की दी। जैसे ही मुबारकपुर बस अड्डे की तरफ से आ रही काले रंग की थार गाड़ी को रोकने का इशरा किया तो उसने भगाने का प्रयास किया। लेकिन बेरिकेट के चलते वह भाग नही सका

Advertisement

ये भी पढ़ेंसोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

नही दिखा सका कोई लाइसेंस: तलाशी के दौरान गाड़ी से एक पेटी अमृत अमलगम माल्ट व्हिस्की और दो पेटियां वैट-69 ब्लेंडेड स्काच व्हिस्की बरामद हुईं।बरामद शराब पर ‘फार सेल इन हरियाणा ओनली’ लिखा था। चालक ने अपनी पहचान मनजीत सिंह चौधरी बताई, लेकिन वह शराब रखने या पंजाब में लाने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने शराब की तीनों पेटियों और थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। थाना डेराबस्सी में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। थार में शराब पकडे जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंपंजाब का 5 लाख का मोस्ट वांटेड हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper