Tuesday, 6 October 2026

​हरियाणा में ACB की बडी कार्रवाई 90 हजार रिश्वत के साथ सचिन पटवारी गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best E News : हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक बडी कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सचिन…


​हरियाणा में ACB की बडी कार्रवाई 90 हजार रिश्वत के साथ सचिन पटवारी गिरफ्तार
​हरियाणा में ACB की बडी कार्रवाई 90 हजार रिश्वत के साथ सचिन पटवारी गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Best E News : हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक बडी कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सचिन पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पटवारी एक कंपनी के बैंक लोन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की एवज ये रिश्वत मांगी थी। पीडित के परेशान होने पर उसने इसकी शिकायत भिवानी ACB को दी। इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया ओर पटवारी को रिश्वत के साथ पकडा गया।

Advertisement

पहले ₹2 लाख मांगे, बाद में ₹1 लाख में सौदा तय: केस को देख रहे ACB इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन गांव उमेदगढ़ का रहने वाला है और गन्नौर में पटवारी है। सचिन ने कंपनी के व्यक्ति से लोन की एंट्री करने के बदले ₹2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता और पटवारी के बीच बातचीत के बाद रिश्वत की रकम ₹1 लाख में तय हुई थी। इसके बाद कंपनी के व्यक्ति ने मामले की शिकायत ACB को दी।

जानिए क्या मामला: ACB के अनुसार, एक कंपनी ने बैंक से लोन लिया हुआ था। बैंक से लोन मिलने के बाद संबंधित संपत्ति की फर्द और राजस्व रिकॉर्ड में बैंक लोन की एंट्री की जाती है। इसका उद्देश्य लोन से जुड़ी संबंधित प्रॉपर्टी को बिना बैंक की जानकारी के बेचने से रोकना होता है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के एवज में आरोपी पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

जानिए कैेसे पकडा गया: बता दे कि कंपनी के व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद भिवानी ACB की टीम ट्रैप लगाकर शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा। शिकायतकर्ता ने पटवारी को ₹90 हजार दिए। इसी दौरान ACB की टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जैसे ही उसने रकम पटवारी को दी तो टीम ने उसे दबोच लिया। फिर आरोपी को गन्नौर थाने ले जाया गया है। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ेंबिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि ACB टीम ने आरोपी पटवारी सचिन को गन्नौर तहसील परिसर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रिश्वत की ₹90 हजार की रकम बरामद की गई है। ACB की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper