Monday, 5 October 2026

एमटूके काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में नहीं बढेगा मेंटेनेंस शुल्क

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best E News) एमटूके काउंटी हाइटस सोसाइटी में समस्याओं का लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी और बिल्डर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को बैठक हुई। बैठक में कई अहम…


एमटूके काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में नहीं बढेगा मेंटेनेंस शुल्क
एमटूके काउंटी हाइटस धारूहेड़ा में नहीं बढेगा मेंटेनेंस शुल्क
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News) एमटूके काउंटी हाइटस सोसाइटी में समस्याओं का लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी और बिल्डर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसल लिए गए। आडब्ल्यूए की ओर से सोसाइटीवासियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए, जिन पर बिल्डर प्रबंधन के साथ सहमति बनी।

Advertisement

इन मुख्य मुद्दों पर बनी सहमति: RWA टीम ने बिल्डर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सोसाइटी के मेंटेनेंस शुल्क (Maintenance Charges) में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। अब से M2K सोसाइटी के अंदर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक व सांस्कृतिक त्यौहार RWA टीम की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। पिछले कुछ समय से बंद पड़े 2BHK ब्लॉक के स्विमिंग पूल को जल्द से जल्द दोबारा संचालित (Re-open) करने पर सहमति बनी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

चारों तरफ लगेगी फेंसिंग तार: बता दे कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या पिछल कई महिनों से बढती जा रही है। इनके पक्क स्थायी समाधान के लिए बिल्डर द्वारा चारों तरफ फेंसिंग तार (Fencing Wires) लगाने पर सहमति बनी। इसके अलावा सोसाइटी की अन्य आंतरिक समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई।

ये रहे मौजूद: बैठक में बिल्डर प्रबंधन की ओर से विकास अग्रवाल, विशेष, जयप्रकाश और बलवीर तथा आरडब्लयूए के प्रधान प्रवीण, मनीष, बिजेंद्र, राजवीर और सुगन चंद मौजूद रहे। बिल्डर ने आश्वसन दिया समय समय पर बैठके करके समस्याओ को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper