
रेवाड़ी: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर खालसा में कार्यरत कला अध्यापक महावीर खरखड़ा को श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके यह सम्मान मिलने पर गांव खरखडा व स्कूल से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
बाल भवन रेवाड़ी में केंद्रीय आर्य युवक परिषद रेवाड़ी एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
महावीर सिंह को यह सम्मान शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गौवंश को लंपी जैसी बीमारी से बचाने के प्रयास तथा बेजुबान पशु-पक्षियों की निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय की प्राचार्या सहित समस्त स्टाफ ने महावीर सिंह को बधाई दी। बताया गया कि महावीर सिंह इससे पहले भी शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है
