Wednesday, 25 November 2026

भिवाड़ी में लोक अदालत आज, जानिए किन केसों का होगा निपटारा

Written by: Beste news

Published:

भिवाड़ी: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जा रहा है। यह लोक अदालत आज शनिवार आज को भिवाड़ी…


राष्ट्रीय लोक अदालत
राष्ट्रीय लोक अदालत
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जा रहा है। यह लोक अदालत आज शनिवार आज को भिवाड़ी सहित राजस्थान के विभिन्न जिला एवं तहसील स्तर के न्यायिक परिसरों में आयोजित की जा रही है।

Advertisement

इन मामलों को होगा निपटार: बता दे आज लोक अदालत में सिविल, फौजदारी (आपराधिक), राजस्व, बैंक रिकवरी और अन्य कंपाउंडेबल (समझौते योग्य) मामलों का आपसी सहमति व राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

क्या है इसका फायदा: लोक अदालत में मामलों का फैसला होने से दोनों पक्षों का समय और पैसा बचता है तथा इसमें दिया गया निर्णय अंतिम होता है जिसकी आगे कोई अपील नहीं होती है। खासतौर से कई पुराने केस भी यहां पर आसानी से हल हो जाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

राजस्थान में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों की तिथियां

  • प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत: 14 मार्च 2026 (शनिवार)
  • द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत: 9 मई 2026 (शनिवार)
  • तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत: पहले यह 12 सितंबर 2026 को होनी थी, लेकिन नगर निकाय आम चुनावों के कारण इसे पुनर्निर्धारित करके 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) कर दिया गया है।
  • चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत: 12 दिसंबर 2026 (शनिवार)

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp