Wednesday, 14 October 2026

Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन पास होगा मकानो का नक्शा, 1144 नई सड़कों का होगा निर्माण

Written by: Best E News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में ऑनलाइन मकानो का नक्शा पास होगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पारदर्शिता बढ़ेगी इसके साथ ही नक्शा…


हरियाणा में ऑनलाइन पास होगा मकानो का नक्शा
हरियाणा में ऑनलाइन पास होगा मकानो का नक्शा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में ऑनलाइन मकानो का नक्शा पास होगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पारदर्शिता बढ़ेगी इसके साथ ही नक्शा पास होने में काफी कम समय भी लगेगा। अगर सही समय पर नक्शा पास नहीं होता है तो इसके लिए अधिकारियों की जवाब देही होगी।

Advertisement

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने किया ऐलान (Haryana News)

आज शुक्रवार को बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मकान का नक्शा पास करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। राज्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकी जाएगी। अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का अधिकतम उपयोग पार्कों की सिंचाई उद्योग और कृषि कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए नई व्यवस्था की जाएगी ताकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकले पानी का सही उपयोग हो और इस पानी का अधिक से अधिक उपयोग पार्कों और कृषि कार्यों में हो सके।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा मौजूद सीवरेज व्यवस्था के संबंध में विस्तृत डाटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अब राज्य में यह आकलन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में कब और कितनी जनसंख्या के आधार पर सीवरेज सिस्टम डाला गया था। पहले के तुलना में अब कई क्षेत्रों की जनसंख्या तीन गुना हो चुकी है इसको ध्यान में रखते हुए नई रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए देरी : CM सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट और कड़े रूप में कहा कि राज्य में किसी भी विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी काम दिया गया है उसे समय से पूरा किया जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के कार्य में अगर कोई अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

Also Read:Dharuhera News: बीएसएनएल टावर से लाखों की बैटरी चोरी, सुबह पहुंची टीम के उड़े होश

राज्य में नई सड़कों का होगा निर्माण

हरियाणा में अब 1144 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिसमें लगभग 510 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। कई जिलों में कच्ची सड़कों को पक्का बनाया जाएगा ताकि सफर के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस ऐलान से राज्य को काफी फायदा होगा।

Also Read:Breaking News: चर्चा में आया भिवाड़ी का ये डॉक्टर: सिर्फ 300 रूपए में मरे हुए को कर देता है जिंदा, लगी रही भीड़

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

Related News

WhatsApp