रविवार, 1 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: रोहतक में जमीन विवाद ने ली दो की जान, फतेहपुर कॉलोनी में गोली और गंडासी से हुई दोहरी हत्या

Written by: PK Chauhan

Published:

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले की फतेहपुर कॉलोनी बुधवार रात खून से लाल हो गई, जब एक प्लॉट विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं…


रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले की फतेहपुर कॉलोनी बुधवार रात खून से लाल हो गई, जब एक प्लॉट विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं और गंडासी भी चल पड़ी। इस घटना में 21 वर्षीय युवक सुमित और 35 वर्षीय फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनीष की मौत हो गई। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और खाली प्लॉट को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी।Murder in Haryana

Advertisement

विवाद बना जनालेवा: बुधवार देर रात मनीष और सुमित के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष, जो फायर ब्रिगेड में कार्यरत था और लाइसेंसी रिवाल्वर रखता था, ने फायरिंग कर दी। गोली सुमित की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।Murder in Haryana

घटना के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपी मनीष पर गंडासी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर और चेहरे पर कई वार लगने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष के भाई श्याम ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और उसने हाल ही में अपना मकान बनवाया था। मृतक सुमित के पिता विक्की के अनुसार, उनका बेटा प्लंबर का काम करता था और परिवार में सबसे बड़ा था।Murder in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल जांच जारी है।Murder in Haryana

अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और प्लॉट विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।Murder in Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp