रविवार, 1 नवम्बर 2026

Khelo India University Games 2025: इस दिन शुरू होगा देश का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स महाकुंभ

Written by: PK Chauhan

Published:

Khelo India University Games 2025: राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के पांचवें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। राज्य के सात प्रमुख शहरों…


Khelo India University Games 2025: राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के पांचवें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। राज्य के सात प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय आयोजन बारह दिनों तक चलेगा। इस दौरान देशभर के 5000 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन राजस्थान को खेल, जोश और युवा ऊर्जा से सराबोर कर देगा।Khelo India University Games 2025

Advertisement

इस बार केआईयूजी में कुल 23 पदक खेलों और एक प्रदर्शन खेल (खो-खो) को शामिल किया गया है। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाज़ी, भारोत्तोलन, कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के साथ पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग-कयाकिंग और साइकिलिंग को भी प्रतियोगिता में जगह दी गई है। खो-खो को इस संस्करण में एक प्रदर्शन खेल के रूप में जोड़ा गया है।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि यह पहल देशभर के विश्वविद्यालयों को एक साझा मंच प्रदान करती है, जहां छात्र-खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकते हैं।Khelo India University Games 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

डॉ. मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत खेलो इंडिया योजना ने भारत में खेलों का सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है, जिसने न केवल प्रतिभा को सामने लाने का काम किया है बल्कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी करियर बनाने की दिशा में प्रेरित किया है।Khelo India University Games 2025

राजस्थान में होने वाला यह आयोजन देश के खेल परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। खेलों के माध्यम से प्रतिस्पर्धा और सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करते हुए यह आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी सशक्त बनाएगा।Khelo India University Games 2025

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp