सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Karnal News: करनाल बनेगा देश का स्वच्छता हीरो, राष्ट्रपति से मिलेगा सर्वोच्च सम्मान 17 जुलाई को दिल्ली में समारोह

Written by: सुनील कुमार

Published:

Karnal News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में  KARNAL ने कमाल कर दिखाया है। इस बार Karnal  को देश के सबसे साफ शहरों में शामिल किया गया है और इसके लिए उसे राष्ट्रपति पुरस्कार…


Karnal News: करनाल बनेगा देश का स्वच्छता हीरो, राष्ट्रपति से मिलेगा सर्वोच्च सम्मान 17 जुलाई को दिल्ली में समारोह
Karnal News: करनाल बनेगा देश का स्वच्छता हीरो, राष्ट्रपति से मिलेगा सर्वोच्च सम्मान 17 जुलाई को दिल्ली में समारोह
Google News Follow us on Google

Karnal News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में  KARNAL ने कमाल कर दिखाया है। इस बार Karnal  को देश के सबसे साफ शहरों में शामिल किया गया है और इसके लिए उसे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सोनीपत को बेहतरीन सफाई कार्य के लिए मंत्री पुरस्कार मिलेगा। यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है क्योंकि Haryana के शहर अब स्वच्छता के मामले में देश भर में पहचान बना रहे हैं।

Advertisement

यह सम्मान समारोह 17 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के टॉप शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री टोकन साहू भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के अधिकारियों और नगर निकायों के प्रतिनिधियों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए पुरस्कार मिलेगा जो न सिर्फ राज्य बल्कि देश के लिए भी प्रेरणादायक है।

हरियाणा के 87 शहरों ने लिया हिस्सा

इस बार हरियाणा के 87 शहरों ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में भाग लिया। इनमें 18 नगर निकायों ने दूषित पानी की सफाई और पुनः उपयोग की श्रेणी में आवेदन किया। वहीं ओडीएफ प्लस-प्लस श्रेणी में 50 और ओडीएफ प्लस श्रेणी में 19 नगर निकायों ने भागीदारी की। कचरा मुक्त श्रेणी में 77 नगर निकायों ने स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया जिनमें रोहतक और कर्नाल ने 7 स्टार और गुरुग्राम ने 5 स्टार रेटिंग के लिए दावा किया है। इसके अलावा 53 नगर निकाय 3 स्टार और 21 ने 1 स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: नपा उप चेयरमैन अमन राव रहे मुख्य अतिथि

2023 में पीछे था हरियाणा अब मारी बाजी

पिछले साल यानी 2023 में हरियाणा की रैंकिंग पूरे देश में 14वीं थी और तब सभी नगर निकायों की रैंक 100 से नीचे थी। लेकिन इस बार कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के बेहतर प्रबंधन के कारण हरियाणा ने देश में फिर से मजबूत वापसी की है। 2022 में गुरुग्राम 19वें स्थान पर था जबकि रोहतक 38वें और कर्नाल 85वें स्थान पर थे। इससे पहले हरियाणा 2018 में 10वें, 2019 में 9वें और 2020 व 2021 में 8वें स्थान पर रहा था। 2022 में राज्य ने 5वीं रैंक हासिल की थी और अब एक बार फिर राज्य ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का तस्करों पर बड़ा एक्शन: जानिए कैसे चढ़े हत्थे !

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp