सोमवार, 2 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा, 21 मार्च तक होगा आयोजन

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सर्कुलर मार्ग स्थित परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या…


धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा, 21 मार्च तक होगा आयोजन
धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा, 21 मार्च तक होगा आयोजन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सर्कुलर मार्ग स्थित परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली यात्रा ने नगर भ्रमण किया।

Advertisement

यात्रा की अगुवाई चिंटू यादव गमनामऊ ने की, जो सिर पर श्रीमद्भागवत की पोथी रखकर सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रही थीं। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार सर्कुलर मार्ग स्थित कथा पंडाल में 15 से 21 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 मार्च को पूर्णाहूति के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp