रविवार, 1 नवम्बर 2026

Job in Haryana: हरियाणा में कॉन्ट्रेक्ट पर भरे जाएंगे 6000 पद, इस दिन मिलेंगे ज्याइनिंग लेटर

Written by: PK Chauhan

Published:

Job in Haryana:  हरियाणा में युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना…


Job in Haryana:  हरियाणा में युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना जताई जा रही है कि यह रिजल्ट नवरात्रों के दौरान जारी किया जाएगा। वहीं सरकार ने साढ़े 6 हजार पदों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरने का निर्णय लिया है।Job in Haryana

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों की 103 श्रेणियों में भर्तियों को हरी झंडी दिखाई है। यह नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से होंगी। इसमें क्लर्क के 3,240, टीजीटी के 835, पीजीटी के 112, पीआरटी के 1,820 और भारी वाहन चालकों के 370 पद शामिल हैं।Job in Haryana

CM Nayaba Saini ने कहा कि ज्वाइनिंग लेटर सभी इन्क्वायरी पूरी होने के बाद जल्द प्रदान किए जाएं। वित्त विभाग ने 103 श्रेणियों में भर्तियों के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद 6,377 पदों के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने को मंजूरी मिल चुकी है। अस्थायी नियुक्तियों में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं।Job in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

HKRN ने निर्देश दिए हैं कि अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा अवधि खत्म होने पर विभागाध्यक्ष 15 दिन के अंदर पोर्टल पर कार्यमुक्ति रिपोर्ट अपलोड करें। यदि विभाग निर्धारित समय में उत्तर नहीं देगा, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान्य होगी।

HKRN ने दो शर्तें निर्धारित की हैं। पहली, कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 के तहत कवर न हो। दूसरी, कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो जिसमें अंतरिम राहत मिली हो। यदि ये शर्तें पूरी हैं और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान्य मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp