रविवार, 1 नवम्बर 2026

ITI Admission Gurugram: ITI दाखिले का खेल शुरू! यहां जानिए दाखिले से जुडी सभी जानकारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

ITI Admission Gurugram: गुरुग्राम के मॉडल ITI में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। ITI की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…


ITI Admission Gurugram: गुरुग्राम के मॉडल ITI में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। ITI की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून को समाप्त हो चुकी है और अब एडमिशन की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। इस बार करीब 3500 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है जो पिछली बार की तुलना में अधिक है।

Advertisement

 इस बार एडमिशन की प्रक्रिया में हुआ बदलाव

हरियाणा स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने इस बार दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले यह प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होती थी लेकिन अब इसे घटाकर 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। इससे छात्रों को पहले ही फाइनल सीट मिल सकेगी और समय की भी बचत होगी। पहले चरण की मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी और उसी दिन से सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

पहले चरण के लिए ये हैं जरूरी तारीखें

जिन छात्रों का नाम पहले चरण की मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें 3 से 7 जुलाई के बीच संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए आना होगा। हालांकि 6 जुलाई को संस्थान बंद रहेगा। छात्रों को फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 8 जुलाई निर्धारित की गई है। जो छात्र इस समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उन्हें दूसरे चरण में शामिल होना पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दूसरे चरण में मिलेगा एक और मौका

दूसरे चरण की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। उसी दिन संस्थान पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी साझा करेगा और छात्र 10 जुलाई तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी। इस लिस्ट में शामिल छात्रों को 11 और 14 जुलाई को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। 13 जुलाई को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस चरण के छात्रों को 15 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।

सही समय पर करें प्रक्रिया पूरी वरना छूट सकता है मौका

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मेरिट लिस्ट की स्थिति समय पर जांचें और दस्तावेज जांच तथा फीस भुगतान की तारीखों को न भूलें। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह सकते हैं। ITI गुरुग्राम में सीमित सीटें हैं इसलिए हर चरण महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की गलती भविष्य के अवसरों पर असर डाल सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp