सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Indian Railways News: OTP नहीं तो टिकट नहीं! जानिए रेलवे का नया नियम जो बदल देगा बुकिंग का तरीका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways News:  रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 15 जुलाई से नया नियम लागू कर दिया है। अब ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार से…


Indian Railways News: OTP नहीं तो टिकट नहीं! जानिए रेलवे का नया नियम जो बदल देगा बुकिंग का तरीका
Indian Railways News: OTP नहीं तो टिकट नहीं! जानिए रेलवे का नया नियम जो बदल देगा बुकिंग का तरीका
Google News Follow us on Google

Indian Railways News:  रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 15 जुलाई से नया नियम लागू कर दिया है। अब ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम यात्रियों को फर्जीवाड़े से बचाने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बिना OTP सत्यापन के अब कोई भी यात्री Tatkal टिकट नहीं बुक कर सकेगा। मोबाइल OTP उसी नंबर पर आएगा जो आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होगा। यदि यात्री का मोबाइल आधार से लिंक नहीं है तो उसे पहले यह काम करवाना अनिवार्य होगा।

बुकिंग के लिए अब सिर्फ आधिकारिक माध्यम

Tatkal टिकट अब सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे के PRS काउंटर और अधिकृत एजेंट ही टिकट बुक कर पाएंगे। इससे निजी एजेंटों और दलालों द्वारा की जाने वाली फर्जी बुकिंग पर अंकुश लगेगा और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यात्रियों के हितों की सुरक्षा

रेलवे ने यह बदलाव यात्रियों के हितों की रक्षा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए किया है। पहले कई बार देखा गया कि Tatkal टिकट सेकंडों में खत्म हो जाते थे और असली यात्री वंचित रह जाते थे। अब OTP आधारित सत्यापन से फर्जी बुकिंग की संभावना बहुत कम हो जाएगी।

यह नई व्यवस्था टिकट बुकिंग प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगी। साथ ही यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार मोबाइल नंबर से जुड़ा हो ताकि OTP प्राप्त किया जा सके। इस पहल से सही व्यक्ति को सही समय पर टिकट मिलेगा और सिस्टम की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp