सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Indian Railways: दिल्ली जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 5 साल से रुकी तीन ट्रेनें जल्द चलेंगी, जानें पूरा शेड्यूल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने कोविड-19 के दौरान बंद पड़ी तीन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से संचालित करने…


Indian Railways: हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने कोविड-19 के दौरान बंद पड़ी तीन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से संचालित करने की अनुमति दे दी है। ये ट्रेनें पिछले 5 साल से बंद पड़ी थीं और यात्रियों ने लगातार इनके संचालन की मांग उठाई थी।

Advertisement

कोविड से पहले की ट्रेनों का परिचय

कोविड-19 से पहले इन ट्रेनों में शामिल थीं – ट्रेन नंबर 54539/40 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला कैंट-हजरत निजामुद्दीन, ट्रेन नंबर 55541/42 मेरठ शहर-अंबाला कैंट-मेरठ शहर और ट्रेन नंबर 64561/62 अंबाला कैंट- दिल्ली-अंबाला कैंट। इन ट्रेनों से औद्योगिक नगरी यमुनानगर सहित अंबाला कैंट के हजारों यात्री दिल्ली के लिए रोज आवाजाही करते थे। 2020 में लॉकडाउन के कारण सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।

यात्रियों की लगातार मांग और सांसद की पहल

लॉकडाउन के बाद अन्य ट्रेनों को बहाल किया गया, लेकिन यह तीनों ट्रेनें बंद ही रही। व्यापारी, नौकरीपेशा, श्रमिक और विद्यार्थी लगातार इन ट्रेनें फिर से चलाने की मांग कर रहे थे। इस सिलसिले में कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल से भी मुलाकात की गई। सांसद की पहल और यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने तीनों पैसेंजर ट्रेनों के पुनः संचालन की अनुमति दे दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जल्द आएगा नया शेड्यूल

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। पिछले कुछ सालों में इस रूट पर नई ट्रेनें भी चल रही हैं, इसलिए सभी स्टेशनों की टाइमिंग के अनुसार ही शेड्यूल तैयार किया जाएगा। जल्द ही इन तीनों ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा और दिल्ली के लिए आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp