Friday, 9 October 2026

IGU में वन्यजीव सप्ताह के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी और सर्प बचाव प्रशिक्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, (IGU )मीरपुर के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत “वन्यजीव तकनीक एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…


आईजीयू में वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण का आयोजन।
आईजीयू में वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण का आयोजन।
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, (IGU )मीरपुर के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत “वन्यजीव तकनीक एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने विशेषज्ञ वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति वैज्ञानिक सोच, जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में यतिन वर्मा ने वन्यजीव फोटोग्राफी और प्राकृतिक आवास में वन्यजीवों के अध्ययन की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फोटोग्राफी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, विभिन्न तकनीकों और वन्यजीवों के अध्ययन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इसके बाद अनिल कुमार गंडास ने हरियाणा में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान, पारिस्थितिकी और सुरक्षित बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सर्पों के आवास, व्यवहार और पर्यावरण में उनकी भूमिका के साथ मानव-सर्प संघर्ष की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षित उपायों की जानकारी दी।

आईजीयू में वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण का आयोजन।
आईजीयू में वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सर्प बचाव प्रशिक्षण का आयोजन।

कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव फोटोग्राफी, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इनमें उत्साह के साथ भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग का विशेष योगदान रहा। आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार ने अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

 

उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. श्रुति, डॉ. प्रिया सहित विभाग के शिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. दीप्ति यादव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का संदेश देते हुए हुआ।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp