रविवार, 1 नवम्बर 2026

Suicide: IAS अधिकारी की PA के पति ने लगाई फांसी, Chandigarh पार्क में पेड़ से लटका मिला शव

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: यहां सेक्टर-39 इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…


चंडीगढ़: यहां सेक्टर-39 इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से प्रशासनिक हलकों में अफरा-तफरी फैल गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-39 में ही अपने परिवार के साथ रहता था। सुबह पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।Suicide

Advertisement

पार्क में लटका मिला शव’ बता दे कि मृतक नवीन का मकान पार्क के बिल्कुल पास है और उसने घर से कुछ दूरी पर मौजूद पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास सामने आई, जब पार्क में घूमने आए लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। सूचना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम और मोबाइल फोरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और पूरे स्थान का निरीक्षण किया। टीमों ने घटनास्थल से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी: पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट (Suicide in Chandigarh) बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने पार्क में मौजूद क्षेत्र की बारीकी से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर हर कोण से साक्ष्य इकट्ठा किए, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को खंगाला जा सके। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह समझा जा सके कि नवीन किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था या उसके सामने कोई व्यक्तिगत, पारिवारिक या अन्य दबाव था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी। फिलहाल घटना को आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच जारी है। प्रशासनिक हलकों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि मृतक का परिवार एक उच्चाधिकारी से जुड़ा हुआ है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp