रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: रालियावास में अजीब तरीके से मनाया स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जन्मदिन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन इस बार सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के साथ मनाया गया। धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव रालियावास और मालपुरा…


रालियावास में आरती राव के जन्म पर त्रिवेणी लगाई वहीं मालपुरा में केक काट स्वास्थ्य मंत्री की लंबी उम्र की कामना की
रालियावास में आरती राव के जन्म पर त्रिवेणी लगाई वहीं मालपुरा में केक काट स्वास्थ्य मंत्री की लंबी उम्र की कामना की
Google News Follow us on Google

Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन इस बार सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के साथ मनाया गया। धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव रालियावास और मालपुरा में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए लोगों ने सामूहिक भागीदारी दिखाई।

Advertisement

गांव रालियावास में ग्रामवासियों ने मिलकर एक हरबल पार्क की स्थापना कर आरती राव के जन्मदिन को प्रकृति के नाम समर्पित किया। पार्क में त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) के साथ तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, ब्राह्मी, सर्पगंधा, नीम जैसी औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मिलकर इस पार्क को हरित और स्वास्थ्यवर्धक स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा, “यह सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।”

इस अवसर पर पूर्व सरपंच छबीला राम, सेवानिवृत्त कैप्टन बलबीर सिंह, सांवतराम, मूलाराम, टेकचंद यादव, रोहताश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रालियावास में आरती राव के जन्म पर त्रिवेणी लगाई वहीं मालपुरा में केक काट स्वास्थ्य मंत्री की लंबी उम्र की कामना की
रालियावास में आरती राव के जन्म पर त्रिवेणी लगाई वहीं मालपुरा में केक काट स्वास्थ्य मंत्री की लंबी उम्र की कामना की

वहीं गांव मालपुरा में सुनील यादव मूसेपुर के कार्यालय पर मंत्री आरती राव के जन्मदिन पर केक काटकर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवदीप यादव, जिला पार्षद रणधीर सिंह, कार्तिक सरपंच, ऋषि सरपंच, मलखान सरपंच, संदीप यादव, पवन, योगेश, संजय यादव, महेश शर्मा, रामबीर, दीपक, विक्की और अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

इस प्रेरक पहल से आस-पास के गांवों में भी इसी प्रकार के आयोजन की योजना बन रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता को और बल मिलेगा। जन्मदिन जैसे अवसरों को प्रकृति और समाज के नाम समर्पित करने की यह पहल क्षेत्र में एक नई सोच और दिशा को जन्म दे रही है

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp