सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों के लिए…


Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों के लिए 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन रही है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बारिश हो सकती है।

 18 जुलाई को दक्षिण हरियाणा में भी होगी बारिश

18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

19 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला जिलों में फिर से 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है लेकिन शहरों में ट्रैफिक और जलभराव की दिक्कतें भी ला सकती है।

इस पूरे सप्ताह हरियाणा में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के सभी हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होती रहेगी। यह स्थिति किसानों के लिए तो अच्छी खबर है लेकिन प्रशासन को भी सतर्क रहना होगा ताकि बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp