सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Weather Report: हरियाणा में देर रात से बरसात का दौर जारी, शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Report: हरियाणा में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार…


Haryana Weather Report: हरियाणा में देर रात से बरसात का दौर जारी, शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Haryana Weather Report: हरियाणा में देर रात से बरसात का दौर जारी, शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Report: हरियाणा में मॉनसून की शुरुआत के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी फरीदाबाद, पलवल और नारनौल जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन कई जगह बारिश के कारण हादसे भी हुए हैं।

Advertisement

यूपी सीमा से आए सात भैंसों का झुंड शुक्रवार को पानी के तेज बहाव में बहकर हाथनिकुंड बैराज तक पहुंच गया। इनमें से पांच भैंसों की मौत हो गई जबकि दो को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये भैंसें सहारनपुर जिले के गांव जानीपुर के जंगलों में चर रही थीं। वहां अचानक बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और भैंसें बह गईं। हाथनिकुंड बैराज में जल प्रवाह 17,598 क्यूसेक तक पहुंच गया है और शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

पानी से गिरा पुराना मकान, महिला की मौत

पानीपत के माटलौडा में गुरुवार रात एक पुराना मकान बारिश की वजह से गिर गया। इस मकान में रह रहे पति-पत्नी मलबे में दब गए। हादसे में 42 वर्षीय पत्नी रूबी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रूबी और सुरेंद्र बिहार के रहने वाले हैं और पिछले छह वर्षों से किराये पर इस मकान में रह रहे थे। हादसा रात करीब 3:15 बजे हुआ जब मिट्टी और ईंटों से बनी छत अचानक गिर पड़ी। मकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह समय-समय पर मकान की मरम्मत कराते रहते हैं लेकिन पुरानी संरचना और भारी बारिश के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अगले दो दिन भी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इस बार हरियाणा में मॉनसून अच्छी बारिश लेकर आया है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी सामान्य से कम वर्षा हुई है लेकिन कुल मिलाकर राज्य में पानी की स्थिति संतोषजनक है। शुक्रवार को दिन के समय तीन जिलों में बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दो दिनों तक हरियाणा के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। लोगों को बारिश से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp