सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हिसार से जींद तक सुबह-सुबह बारिश ने मचाई धमा-चौकड़ी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम…


Haryana Weather: हिसार से जींद तक सुबह-सुबह बारिश ने मचाई धमा-चौकड़ी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
Haryana Weather: हिसार से जींद तक सुबह-सुबह बारिश ने मचाई धमा-चौकड़ी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई से 9 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में 12 सेंटीमीटर या इससे अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

रविवार देर रात से झज्जर और आस-पास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई थी जो सोमवार तक जारी रही। बारिश के कारण मौसम एकदम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। लेकिन लगातार बारिश से शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई। बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक और अंबेडकर चौक जैसे इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जींद में सुबह से बारिश से राहत और परेशानी दोनों

जींद में भी सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। यहां भी मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और आमजन को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव से सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली। यहां भी अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

टोहाना और फतेहाबाद में किसानों के चेहरे खिले

सोमवार सुबह करीब 8 बजे टोहाना में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से तापमान में गिरावट तो आई ही साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल को पानी की कमी हो रही थी लेकिन इस बारिश से उनकी चिंता खत्म हो गई। फतेहाबाद शहर में भी रात 1 बजे बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp