सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: मौसम विभाग की चेतावनी! हरियाणा के इन जिलों में होगी हल्की बारिश,18 जिलों में जारी किया अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News:  हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी । हालांकि मौसम विभाग ने आज…


Haryana Weather News:  हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी । हालांकि मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है। केवल कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

Advertisement

जिन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है उनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल ,यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत झज्जर, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद मेवात और पलवल शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की शुरुआत हल्की फुहारों से होगी लेकिन महीने के अंत में इसका असर तेज़ी से बढ़ेगा।

31 अगस्त से हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। विभाग ने 31 अगस्त से लगातार तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज़ बरसात से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं राज्य में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अभी तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में रिकॉर्ड की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में हुई है। विभाग ने 29 अगस्त को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं पंचकूला अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में अंबाला यमुनानगर मेवात और पलवल में तेज़ बारिश का ख़तरा है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, और जींद में हल्की फुहारें देखने को मिलेंगी। 31 अगस्त से लेकर शुरुआती सितंबर तक हरियाणा में मानसून एक बार फिर ज़ोर पकड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp