सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Ujjwal Drishti Yojana: बुजुर्गों और बच्चों की आंखों में लौटेगी चमक! इस योजना का सीधे मिलेगा फायदा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Ujjwal Drishti Yojana: उज्ज्वल दृष्टि योजना का शुभारंभ 11 जुलाई से हरियाणा में किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से होगी जहां राज्य की स्वास्थ्य मंत्री…


Haryana Ujjwal Drishti Yojana: बुजुर्गों और बच्चों की आंखों में लौटेगी चमक!  इस योजना का सीधे मिलेगा फायदा
Haryana Ujjwal Drishti Yojana: बुजुर्गों और बच्चों की आंखों में लौटेगी चमक! इस योजना का सीधे मिलेगा फायदा
Google News Follow us on Google

Haryana Ujjwal Drishti Yojana: उज्ज्वल दृष्टि योजना का शुभारंभ 11 जुलाई से हरियाणा में किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से होगी जहां राज्य की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव इसे औपचारिक रूप से शुरू करेंगी। इस योजना के तहत सबसे पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की आंखों की जांच सिविल अस्पतालों में की जाएगी और जिन्हें आवश्यकता होगी उन्हें मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे।

Advertisement

इस योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7000 चश्मे पहले ही सिविल अस्पताल हिसार पहुंचा दिए गए हैं। अभी तक करीब 100 लोगों की आंखों की जांच भी की जा चुकी है। यह योजना न केवल बुजुर्गों के लिए बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी है जिनकी आंखों की जांच कर जरूरत पड़ने पर उन्हें भी चश्मे दिए जाएंगे।

सिविल अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि योजना के तहत 45 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर और गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की आंखों की जांच होगी और जरूरतमंदों को चश्मे दिए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कार्यक्रम की जिम्मेदारी सिविल अस्पताल के पास

हिसार की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान के अंतर्गत 40 साल से ऊपर के नागरिकों की आंखों की जांच कर मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे। यह सेवा 11 जुलाई से सिविल अस्पताल में शुरू की जाएगी। योजना का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को साफ और स्पष्ट दृष्टि मिल सके जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में होने वाले उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव खुद कुछ बुजुर्गों और बच्चों को चश्मे वितरित करेंगी। यह कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बाद यह योजना अन्य जिलों में भी लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp