सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana UG Courses Admission: अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की आखिरी तारीख़ नज़दीक! जानिए पूरी खबर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana UG Courses Admission: फ़रीदाबाद जिले के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जो छात्र अब तक एडमिशन नहीं ले पाए…


Haryana UG Courses Admission: अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की आखिरी तारीख़ नज़दीक! जानिए पूरी खबर
Haryana UG Courses Admission: अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की आखिरी तारीख़ नज़दीक! जानिए पूरी खबर
Google News Follow us on Google

Haryana UG Courses Admission: फ़रीदाबाद जिले के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जो छात्र अब तक एडमिशन नहीं ले पाए हैं, उनके पास 18 जुलाई से 24 जुलाई तक का समय है। इस दौरान उन्हें ₹100 की लेट फीस देकर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी।

Advertisement

BA, BBA, BCA और B.Sc जैसे प्रमुख कोर्सेज में करीब 95% सीटें भर चुकी हैं। सरकारी और निजी कॉलेजों में 80 से 85 प्रतिशत तक एडमिशन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब केवल सीमित सीटें बची हैं, जिन पर जल्द ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

कॉलेजों में लगी भीड़, हेल्प डेस्क भी स्थापित

बुधवार को कॉलेजों में छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। कई कॉलेजों में प्रवेश और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं। गुरुवार के बाद प्रत्येक दिन ₹100 अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द एडमिशन लेने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए भी शुरू हुए एडमिशन

उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे और तीसरे वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। 30 जुलाई तक बिना किसी विलंब शुल्क के एडमिशन लिया जा सकता है। 1 से 7 अगस्त तक ₹100 की लेट फीस लगेगी, जबकि 14 अगस्त तक प्रति दिन ₹100 का विलंब शुल्क लिया जाएगा।

प्राइवेट कॉलेजों में फीस केवल ऑफलाइन ही जमा करवाई जाएगी जबकि सरकारी कॉलेजों में छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुविधा दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं कि किसी भी स्थिति में 24 जुलाई के बाद एडमिशन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp