सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana: नूंह में 14 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, जलाभिषेक यात्रा से पहले बड़ा फैसला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में होने वाली यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। सुरक्षा के लिहाज़ से 14 डीएसपी तैनात किए गए हैं और 28 चेकपोस्ट…


Haryana: नूंह में 14 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, जलाभिषेक यात्रा से पहले बड़ा  फैसला
Haryana: नूंह में 14 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, जलाभिषेक यात्रा से पहले बड़ा सुरक्षा फैसला
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में होने वाली यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। सुरक्षा के लिहाज़ से 14 डीएसपी तैनात किए गए हैं और 28 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ली जाएगी और चेकपोस्ट्स पर वीडियोग्राफी भी की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नज़र रखी जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement

प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस यात्रा की सुरक्षा में बम स्क्वॉड, स्निफर डॉग्स, घुड़सवार पुलिस, कमांडो बल, चार ड्रोन और 21 वीडियो कैमरे तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि यात्रा में शामिल लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। यात्रा के रूट पर हर जगह कड़ी निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के सारे इंतज़ाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।

महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन ने जानकारी दी कि तिरंगा पार्क, बदकली चौक और केएमपी रेहवासन ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान सतर्कता और चौकसी बरती जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले इलाकों में लोगों की गतिविधियों पर विशेष नज़र रखी जा रही है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

स्कूल रहेंगे बंद, ट्रैफिक में होंगे बदलाव

नूंह के उपायुक्त विष्रम कुमार मीणा ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि 14 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि यात्रा के दौरान कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा जिससे स्कूल के बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp